Recent Posts

करगी रोड कोटा के जांबाज पत्रकार डब्बू ठाकुर, जावेद खान, प्रेम ठाकुर, रमेश भट्ट, आनंद अग्रवाल, संजीव शुक्ला, सूरज गुप्ता ने ट्रेन स्टॉपेज कराने एवं नगर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की : तपन गोस्वामी [editor-in-chief ]

1 min read

बिलासपुर (10 फरवरी 2023 ) [तपन गोस्वामी द्वारा ] बिलासपुर से नजदीक सुरम्य धार्मिक स्थल करगी रोड कोटा संघर्षशील नागरिक एवं जांबाज पत्रकारों की नगरी है। शहर में यदि कोई परेशानी हो तो सभी नागरिक एकजुट होकर समस्या का समाधान करते हैं सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां के जांबाज एवं मेहनतकश पत्रकारों की नजर भी करगी रोड कोटा के आम जनता की समस्याओं पर रहती है। कोविड-19 के समय रेल्वे ने सभी यात्री गाड़ियों का परिचालन रोक दिया था। कोविड-19 के बाद धीरे-धीरे यात्री गाड़ियां चलने लगी। सभी नियमित स्टॉपेज पर यात्री गाड़ियों का रुकने का सिलसिला भी शुरू हो गया। परंतु करगी रोड कोटा रेलवे स्टेशन को रेलवे बोर्ड ने पूरी तरह उपेक्षित कर दिया था। रेलवे के नक्शे से करगी रोड रेलवे स्टेशन का नाम ही डिलीट कर दिया गया था। इससे करगी रोड कोटा एवं उसके आसपास फैले बृहद ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था । आम आदमी के साथ साथ कारोबारियों की व्यवसाय के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने लग गई थी। करगी रोड कोटा रेल स्टॉपेज संघर्ष समिति का भी गठन किया गया। धरना आंदोलन भी हुए। परंतु रेलवे जीएम का सिर्फ कोरा आश्वासन ही सामने आया। आम आदमी की परेशानियों को देखते हुए करगी रोड कोटा के जांबाज पत्रकार गण डब्बू ठाकुर, जावेद खान, प्रेम ठाकुर, रमेश भट्ट, आनंद अग्रवाल, संजीव शुक्ला, सूरज गुप्ता एवं अन्य कलमकार एवं साहित्यकारों ने मोर्चा संभालने के साथ ही जबरदस्त प्लानिंग की जिससे रेलवे के जीएम को बाध्य होकर करगी रोड कोटा के मेहनतकश नागरिकों की आवाज बन कर उभरे इन जांबाज पत्रकारों की आवाज को दिल्ली रेलवे बोर्ड को पहुचानी पड़ी। जिससे तीन यात्री ट्रेनों के स्टॉपेज करगी रोड कोटा में हो गई। अभी एक महत्वपूर्ण यात्री ट्रेन की स्टॉपेज भी जल्दी ही करगी रोड कोटा में होने वाली है ट्रेन स्टॉपेज के बाद भी ये पत्रकार गण चुप नहीं बैठे हैं बल्कि धार्मिक नगरी करगी रोड कोटा के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा तैयार करने में लगे है। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *