बीजेपी का बूथ सशक्तिकरण अभियान। भारतीय जनता पार्टी ने बनाई विधानसभा चुनाव जीतने का फुल प्रूफ प्लान। बूथ मजबूत तो बीजेपी प्रत्याशी मजबूत : तपन गोस्वामी [editor-in-chief ]
1 min read
बिलासपुर (16 मार्च 2023 ) [तपन गोस्वामी द्वारा ] सन 2023 चुनावी वर्ष है। भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में है। सत्ता से अलग रहने के बावजूद पूरे 4 साल तक बीजेपी नेतृत्व एवं कार्यकर्ता एक दिन भी चुप नहीं बैठे। प्रतिदिन धरना, आंदोलन, घेराव का सफल होना इस बात का प्रतीक है की आम जनता भी बीजेपी के धरना आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया। कल अर्थात 15 मार्च को रायपुर विधानसभा घेराव में 1 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की भीड़ यह बता रही है कि वर्तमान शासन में कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। भाजपा की जीत का मंत्र है बूथ मैनेजमेंट। आज टिकरापारा गुजराती सभा भवन में विधानसभा बिलासपुर के अल्पकालीन बिस्तारको के कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने सबसे पहले मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के तहत 15 मार्च रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव के सफलतम आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि बीजेपी बिलासपुर में अपना विधायक बनाएंगे इस संकल्प को लेकर बूथ सशक्तिकरण के तहत 17 मार्च से 27 मार्च तक अल्पकालीन विस्तारको को बूथ में जाना है और कार्य का विभाजन कर संगठन द्वारा तय किए गए डाटा का संकलन करना है। 24 बिंदु को प्राथमिकता के साथ पूरा करना है। आगामी चुनाव की तैयारी के अनुसार मानसिकता तय कर सभी कार्यकर्ताओं को काम करना है। बूथ अध्यक्ष अपने बूथ को सशक्त करने हेतु विस्तारक को संपूर्ण सहयोग प्रदान कर योजना के अनुसार कार्य करेंगे। सोशल मीडिया में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना है। और अधिक से अधिक बीजेपी के पक्ष में प्रचार प्रसार करना है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस आज एक भी उदाहरण नहीं दे सकती कि उन्होंने एक भी कार्य प्रारंभ किया। जो भी कार्य चल रहे हैं या संपूर्ण हुए वे सभी भाजपा शासनकाल के कार्य है। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहां की बूथ सशक्तिकरण अभियान अपने आप में आगामी चुनाव के नजरिए से वर्तमान अराजक कांग्रेस सरकार के खिलाफ धर्म युद्ध की नींव रखने जैसा महत्वपूर्ण है। बिलासपुर विधानसभा के प्रभारी गिरीश शुक्ला ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के दायित्व का सफलतापूर्वक संपूर्ण करता है। अल्पकालीन बिस्तारक बूथ में जाएंगे और अपने बूथों को मजबूत बनाएंगे और पार्टी हित में सकारात्मक परिणाम लाने में अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यशाला प्रमुख भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी,मनीष अग्रवाल, प्रबीरसेन गुप्ता, विनोद सोनी, राजेश मिश्रा, विजय सिंह, अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, निर्मल कुमार जीवनानी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास, डीके साहू, प्रवीण तिवारी, नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती जयश्री चौकसे , शोभा कश्यप, रीना गोस्वामी,स्नेह लता शर्मा,मीना गोस्वामी, मीनाक्षी बोमार्डे, वंदना तिवारी, सरिता कामड़े, आशा निर्मलकर, संध्या चौधरी, सहित शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, शक्ति केन्द्र के विस्तारक, बूथ के प्रभारी उपस्थित रहे। ( ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेट वर्क ) 

