Recent Posts

विधायक शैलेश पांडे ने विधानसभा में उठाया रेत माफियाओं का प्रकरण । उन्होंने कहा कि रेत माफिया न बने रेत ठेकेदार। सूरजपुर के प्रकरण में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया एक्शन : तपन गोस्वामी [editor-in-chief ]

1 min read

बिलासपुर (20 मार्च 2023 ) [तपन गोस्वामी द्वारा ] आज विधानसभा बजट सत्र 2023 में ध्यानाकर्षण सूचना क्र : 120 के तहत नगर विधायक शैलेश पांडे ने राज्य में बढ़ती रेत माफियाओं की गुंडागर्दी से संबंधित प्रश्न उठाया। श्री पांडे ने सूरजपुर के थाना भटगांव के अंतर्गत पिछले 28 फरवरी 2023 को रोहित सिंह नामक व्यक्ति और उनके साथियों द्वारा ग्राम केव टाली के जंगल में रेत के मामले में अखंड प्रताप सिंह और उनके साथियों का रास्ता रोककर मारपीट किए जाने की घटना में प्रार्थी अखंड प्रताप सिंह के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। सदन में विधायक शैलेश पांडे ने कहां की रेत माफियाओं की आपसी लड़ाई में कुछ नागरिकों के पैर लोहे की रॉड से तोड़ दिया गया। और लोगों के ऊपर प्राणघातक हमले भी किए गए। विधायक श्री पांडे के ध्यानाकर्षण सूचना पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि दिनांक 28 फरवरी 2023 की घटना पर थाना भटगांव में प्रार्थी अखंड प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर अपराधियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 16/2023 धारा 34,147,148,149,294, 506,323,324 एवम 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *