Recent Posts

पुलिस परेड ग्राउंड में बीजेपी का संभाग स्तरीय भव्य कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह संपन्न। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, डिप्टी सीएम अरुण साव एवं विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आभार माना: तपन गोस्वामी [एडिटर इन चीफ ]

1 min read

बिलासपुर (08 जनवरी 2024) [तपन गोस्वामी द्वारा ] भाजपा का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह आज पुलिस परेड ग्राउंड में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियो की उपस्थिति रही। भाजपा के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के पथरिया मंडल के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों के कांग्रेस एवं जोगी कांग्रेस के दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया। भाजपा पुलिस के समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहां की भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के सटीक चुनावी मैनेजमेंट एवं कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत के कारण प्रदेश में बीजेपी की शानदार जीत हुई। और कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही 46% से ज्यादा वोट बीजेपी को विधानसभा चुनाव में प्राप्त हुआ है। और आश्चर्यजनक ढंग से प्रदेश के सभी वर्गों ने भाजपा को जीत के मुकाम पर पहुंचा दिया। अब हमें प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करना है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कैबिनेट की प्रथम बैठक में ही 18 लाख गरीब लोगों को पीएम आवास स्वीकृत किया गया। कैबिनेट ने प्रथम बैठक में ही 2 साल का बकाया बोनस भी अटल जयंती पर किसानों को दिया। प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को 3716 करोड़ से ज्यादा का बोनस उनके खाते में अंतरित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पीएससी ने पिछले साल हमारे मेहनत कश बेटा बेटियों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया। पीएससी में जो महा घोटाला हुआ है अब उसकी जांच सीबीआई करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहां की पीएससी घोटाले में कोई बच नहीं सकता जांच के बाद जो भी सिद्ध होंगे वह जेल के सलाखों के पीछे रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहां की जल्द ही महतारी बंधन योजना के तहत विवाहित महिलाओं के खाते में प्रतिमाह रकम ट्रांसफर किया जाएगा। भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रणाम करते हुए अपने अनुभव को साझा किया और कहा कि जब मुझे छत्तीसगढ़ का प्रभार दिया गया और मैं छत्तीसगढ़ आया तो लोग कहते थे कि एमपी और राजस्थान में तो बीजेपी की सरकार बन सकती है लेकिन छत्तीसगढ़ में नहीं। लेकिन जब मैं राज्य का दौरा किया और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली तो मैने पाया कि हमारे कार्यकर्ताओं एवं आम जनता का कांग्रेस सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। और तब हम निश्चित हो गए की प्रदेश में हम बीजेपी की सरकार बना लेंगे। और हमारा अनुमान भी सही निकला। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि कार्यकर्ता पुनः तैयार हो जाए अब हमें छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतकर मोदी जी को उपहार स्वरूप देने का मन बना ले। हमें प्रदेश की उन्नति एवं चहूं मुखे विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनाने की जरूरत है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होने के लिए कहा। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

About The Author

More Stories

1 min read

बिलासपुर (14 मार्च 2825) [तपन गोस्वामी द्वारा] शहर सरकार की बहु प्रतीक्षित 14 सदस्य की पावरफुल कैबिनेट मंत्रियों की नियुक्ति होली के पहले कर दी गई है। हमारे लिए या कहें शहर की जनता के लिए मेयर और काउंसिल अर्थात ( एम आई सी ) के सदस्यों की नियुक्ति विधानसभा के कैबिनेट मंत्रियों से कम नहींहै। क्योंकि नगर निगम में मेयर इन काउंसिल के सदस्यों की नियुक्ति विधानसभा के आधार पर की जाती है। यहां पर पूजा विधानी की टीम में बिलासपुर विधानसभा के 8 सदस्य, बेलतरा विधानसभा से 3 सदस्य, बिल्हा विधानसभा से दो एवं तखतपुर से एक सदस्य को शामिल किया है। इसमें सबसे अधिक बिलासपुर विधानसभा से है। इनमें सिर्फ सुनीता जगत ही एक ऐसी पार्षद है जो की पहली बार चुनकर आई है। बाकी सदस्यों में श्याम साहू पांच बार के पार्षद है जिन्हें स्वास्थ्य विभाग का प्रभार मिला है। विजय ताम्रकार तीन बार के पार्षद हैं जिन्हें विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग मिला है। बंधु मौर्य तीन बार के पार्षद हैं जिन्हें लोक कर्म ( पी डब्लू डी) विभाग मिला है। प्रकाश यादव तीन बार के पार्षद हैं जिन्हें सामान्य प्रशासन एवं विधि विधाई विभाग सोपा गया। इसी तरह मोती गंगवानी तीन बार के पार्षद है जिन्हें वित्त लेखा एवं अंकेक्षण विभाग का दायित्व दिया गया है। दिनेश देवांगन दो बार के पार्षद हैं जिन्हें समाज कल्याण विभाग की अहम जिम्मेदारी दीगई है। इसी तरह संजय यादव तीन बार के पार्षद है जिन्हें मेयर इन काउंसिल में संस्कृति, पर्यटन एवं मनोरंजन विभाग का दायित्व दिया गया है। सुनीता जगत पहली बार की पार्षद है जिन्हें अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई है। महापौर पूजा विधानी काफी समय से सक्रिय राजनीति में है। उनके पति अशोक विधानी नगर निगम सभापति और कांग्रेस शासन काल में नेता प्रतिपक्ष थे। और श्रीमती विधानी निगम के राजनीति को बहुत ही नजदीक से देखी है। इस कारण उन्हें निगम प्रशासन को हैंडल करने में बहुत अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जब अमर अग्रवाल कैबिनेट मंत्री थे तब बिलासपुर शहर के लिए स्वर्णिमयुग था। अरबों रुपए के बजट का पाई पाई हिसाब होता था। शहर का विकास भी हुआ परंतु इसके बाद जब कांग्रेस की सरकार आई तो पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल को पूरे 5 साल हर दूसरे माह धरना आंदोलन में बैठना पड़ा था। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता का भी काफी सहयोग मिला था। क्योंकि आम जनता उस समय निगम प्रशासन से काफी त्रस्त थे। अब प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। केंद्र में पहले से ही बीजेपी की सरकार है। और अब नगर निगम में भी बीजेपी काबिज है इस तरह हम कह सकते हैं कि प्रदेश में अब ट्रिपल इंजन की सरकार है। बिलासपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लिए लाडला एवं प्यार शहर है। प्रतिदिन वे बिलासपुर के लिए कोई ना कोई घोषणा कर ही रहे हैं। इस कारण शहर को सुंदर, व्यवस्थित करने पीने के पानी की समस्या दूर करने, गरीबों को आवास, रेडी पट्टी वालों को उनके कारोबार के लिए उचित जगह, और रोजगार के बजट में किसी भी तरह की कमी नहीं आने देंगे। परंतु सबसे पहले पूजा विधानी को निगम में काफी समय से बैठकर दीमक की तरह चट कर रहे अधिकारियों की खबर लेनी पड़ेगी। शहर में कई अरब रुपए के अवैध निर्माण बनकर निगम को ठेंगा दिख रहा है। उन पर कार्रवाई कर राजस्व वसूलने के साथ ही कई करोड़ रुपए के बकाया टैक्स वसूलने की जरूरतहै। यदि इसमें मेयर इन काउंसिल के मेंबर और पार्षद भाई भतीजे बाद और दोस्ताना ताल्लुकात बनाएंगे तो निगम की स्थिति और भी बदहाल हो जाएगी। परंतु इस मामले पर राज्य शासन काफी सख्त है। निगम में घूसखोरी, भ्रष्टाचार, टेंडर घोटाले पर भी रहेगी शासन की जासूसी नजर ।(ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *