Recent Posts

*अबकी बार चार सौ पार। फिर एक बार मोदी सरकार के गगन भेदी नारो के बीच भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने सी एम विष्णु देव साय की उपस्थिति में भरा नामांकन : तपन गोस्वामी [Editor In Chief]*

1 min read

बिलासपुर (18 अप्रैल 2024) [तपन गोस्वामी द्वारा ] कांग्रेस से विधानसभा की सत्ता पूर्ण बहुमत से प्राप्त करने के पश्चात भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। और इसी उत्साह को लोकसभा चुनाव में भरपूर उपयोग करने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह कृत संकल्प है। यह सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी एवं अनुशासित राजनीतिक पार्टी है। और चुनाव हो या ना हो भाजपा के शीर्ष नेतृत्व हमेशा एवं 365 दिन अपने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर अधिक ध्यान देने के लिए कहते हैं। और भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जो 5 साल बूथ मैनेजमेंट में मेहनत किया यह चुनाव परिणाम में सामने आ गया। बिलासपुर विधानसभा की ही बात कहे तो काफी समय से कैबिनेट मंत्री रहे अमर अग्रवाल जो कि शहर में नई-नई योजनाएं दी साथ ही स्मार्ट सिटी की सौगात भी दी और शहर का नक्शा ही बदल दिया बाहर से आने वाले लोग बिलासपुर के प्रगति को देखकर तारीफ करते नहीं थकते थे परंतु इसके बावजूद सन 2018 के विधानसभा चुनाव में जहां बीजेपी का सुपड़ा साफ हो गया वही बिलासपुर के कद्दावर नेता अमर अग्रवाल कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी शैलेश पांडे से चुनाव हार गए। परंतु उसके बावजूद अमर अग्रवाल चुप नहीं बैठे। प्रतिदिन आंदोलन, धरना जारी रखा। पीएम आवास घोटाला, राशन घोटालो सहित अन्य घोटालों को अमर अग्रवाल ने बहुत प्रभावी ढंग से आम जनता के मध्य रखा। इसका जबरदस्त प्रभाव यह हुआ कि आम जनता भी भाजपा से जुड़कर धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। और इसी 5 साल के मेहनत के बल पर ही कांग्रेस को सत्ता से हटा दिया गया। अब लोकसभा चुनाव सामने है आज भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू ने बिलासपुर लोकसभा के लिए अपना नामांकन भरा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मंत्री विधायक पुन्नू लाल मोहले, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल सहित भारी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थितथे। सभी ने लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया : (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़नेटवर्क नेटवर्क)

About The Author

More Stories

1 min read

बिलासपुर (14 मार्च 2825) [तपन गोस्वामी द्वारा] शहर सरकार की बहु प्रतीक्षित 14 सदस्य की पावरफुल कैबिनेट मंत्रियों की नियुक्ति होली के पहले कर दी गई है। हमारे लिए या कहें शहर की जनता के लिए मेयर और काउंसिल अर्थात ( एम आई सी ) के सदस्यों की नियुक्ति विधानसभा के कैबिनेट मंत्रियों से कम नहींहै। क्योंकि नगर निगम में मेयर इन काउंसिल के सदस्यों की नियुक्ति विधानसभा के आधार पर की जाती है। यहां पर पूजा विधानी की टीम में बिलासपुर विधानसभा के 8 सदस्य, बेलतरा विधानसभा से 3 सदस्य, बिल्हा विधानसभा से दो एवं तखतपुर से एक सदस्य को शामिल किया है। इसमें सबसे अधिक बिलासपुर विधानसभा से है। इनमें सिर्फ सुनीता जगत ही एक ऐसी पार्षद है जो की पहली बार चुनकर आई है। बाकी सदस्यों में श्याम साहू पांच बार के पार्षद है जिन्हें स्वास्थ्य विभाग का प्रभार मिला है। विजय ताम्रकार तीन बार के पार्षद हैं जिन्हें विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग मिला है। बंधु मौर्य तीन बार के पार्षद हैं जिन्हें लोक कर्म ( पी डब्लू डी) विभाग मिला है। प्रकाश यादव तीन बार के पार्षद हैं जिन्हें सामान्य प्रशासन एवं विधि विधाई विभाग सोपा गया। इसी तरह मोती गंगवानी तीन बार के पार्षद है जिन्हें वित्त लेखा एवं अंकेक्षण विभाग का दायित्व दिया गया है। दिनेश देवांगन दो बार के पार्षद हैं जिन्हें समाज कल्याण विभाग की अहम जिम्मेदारी दीगई है। इसी तरह संजय यादव तीन बार के पार्षद है जिन्हें मेयर इन काउंसिल में संस्कृति, पर्यटन एवं मनोरंजन विभाग का दायित्व दिया गया है। सुनीता जगत पहली बार की पार्षद है जिन्हें अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई है। महापौर पूजा विधानी काफी समय से सक्रिय राजनीति में है। उनके पति अशोक विधानी नगर निगम सभापति और कांग्रेस शासन काल में नेता प्रतिपक्ष थे। और श्रीमती विधानी निगम के राजनीति को बहुत ही नजदीक से देखी है। इस कारण उन्हें निगम प्रशासन को हैंडल करने में बहुत अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जब अमर अग्रवाल कैबिनेट मंत्री थे तब बिलासपुर शहर के लिए स्वर्णिमयुग था। अरबों रुपए के बजट का पाई पाई हिसाब होता था। शहर का विकास भी हुआ परंतु इसके बाद जब कांग्रेस की सरकार आई तो पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल को पूरे 5 साल हर दूसरे माह धरना आंदोलन में बैठना पड़ा था। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता का भी काफी सहयोग मिला था। क्योंकि आम जनता उस समय निगम प्रशासन से काफी त्रस्त थे। अब प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। केंद्र में पहले से ही बीजेपी की सरकार है। और अब नगर निगम में भी बीजेपी काबिज है इस तरह हम कह सकते हैं कि प्रदेश में अब ट्रिपल इंजन की सरकार है। बिलासपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लिए लाडला एवं प्यार शहर है। प्रतिदिन वे बिलासपुर के लिए कोई ना कोई घोषणा कर ही रहे हैं। इस कारण शहर को सुंदर, व्यवस्थित करने पीने के पानी की समस्या दूर करने, गरीबों को आवास, रेडी पट्टी वालों को उनके कारोबार के लिए उचित जगह, और रोजगार के बजट में किसी भी तरह की कमी नहीं आने देंगे। परंतु सबसे पहले पूजा विधानी को निगम में काफी समय से बैठकर दीमक की तरह चट कर रहे अधिकारियों की खबर लेनी पड़ेगी। शहर में कई अरब रुपए के अवैध निर्माण बनकर निगम को ठेंगा दिख रहा है। उन पर कार्रवाई कर राजस्व वसूलने के साथ ही कई करोड़ रुपए के बकाया टैक्स वसूलने की जरूरतहै। यदि इसमें मेयर इन काउंसिल के मेंबर और पार्षद भाई भतीजे बाद और दोस्ताना ताल्लुकात बनाएंगे तो निगम की स्थिति और भी बदहाल हो जाएगी। परंतु इस मामले पर राज्य शासन काफी सख्त है। निगम में घूसखोरी, भ्रष्टाचार, टेंडर घोटाले पर भी रहेगी शासन की जासूसी नजर ।(ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *