Recent Posts

*बिलासपुर प्रशासन की सुपर पहल। निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदाताओं के लिए बनाए गए हैं सुविधा केंद्र। प्रत्याशी या अधिकृत प्रतिनिधि मतदान की प्रक्रिया का कर सकते हैं नजदीक से अवलोकन: तपन गोस्वामी [ एडिटर इन चीफ ]*

1 min read

बि लासपुर (04 फरवरी 2025) [तपन गोस्वामी द्वारा] बिलासपुर जिले के नगरीय निकायों के निर्वाचन ड्यूटी पर कार्यरत मतदान कर्मियों, पुलिस कर्मियों और निर्वाचन कार्य में संलग्न कर्मियों के लिए निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के माध्यम से मतदान के लिए सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे मतदान कर्मी जिन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग हेतु डाक मत पत्र के लिए विधिवत आवेदन किया है उनके मतदान के लिए सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें स्वामी आत्मानंद बहुउद्देशीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में 05 और 06 फरवरी सवेरे 10.30 बजे 4.30 बजे तक मतदान की प्रक्रिया बिलासपुर जिले के सभी नगरीय हेतु संचालित होगी। इसी प्रकार कार्यालय रिटर्निंग ऑफिसर, नगर पालिका निगम बिलासपुर के लिए कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर में एवं अन्य नगरीय निकायों का उनके रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय में दिनांक 07 व 09 फरवरी सुबह 10.30 बजे से दोपहर 4.30 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न किया जाएगा। निर्वाचन दल रवानगी दिवस को भी सभी निकायों के मतदान सामग्री वितरण केंद्र में 10 फरवरी 2025 के सवेरे 7.00 बजे से मतदान दल की रवानगी तक सुविधा केंद्र बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी तथा निर्वाचन दल में नियुक्त मतदान कर्मियों को मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मतदान की प्रक्रिया का अवलोकन प्रत्याशी या उनके पूर्व सूचना पर अधिकृत प्रतिनिधि कर सकते हैं। निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र से मतदान की सुविधा के लिए आवेदन करने वाले कर्मचारी केवल निर्वाचन कर्तव्य मत पत्र से ही मतदान कर सकते हैं। उन्हें अपने संबंधित मतदान केंद्र में मतदान करने की पात्रता किसी भी स्थिति में नहीं होगी। निर्वाचन कर्तव्य मत पत्र से मतदान करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को अपना निर्वाचन कार्य से संबंधित आदेश दिखाना अनिवार्य होगा। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *