*वार्ड क्रमांक 23 मदर टेरेसा वार्ड में आज बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी एवं पार्षद प्रत्याशी श्रीमती वंदना चंद्रिकापुरे का धुआंधार प्रचार। मोहल्ले वालों का मिल रहा है जबरदस्त समर्थन : तपन गोस्वामी [एडिटर इन चीफ ]*
1 min read
बिलासपुर (03 फरवरी 2025) [तपन गोस्वामी द्वारा] नगर निगम चुनाव की तिथि जितनी ही करीब आती जा रही है उतने ही प्रत्याशियों की दिलों की धड़कनें तेज होती जा रही है। और प्रचार का टेंपरेचर बढ़ता ही जा रहा है। चाहे कांग्रेस हो या बीजेपी नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण को लेकर काफी असंतोष रहा। परंतु विश्व की सबसे बड़ी एवं अनुशासित राजनीतिक पार्टी भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सभी मतभेदों को भुलाकर अपने प्रत्याशियों को जिताने में दिन रात एक कर रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को बहुत अधिक महत्व देती है। और सभी राजनीतिक एक्शन प्लान में अपने कार्यकर्ताओं की राय लेती है। इसी कड़ी में आज वार्ड क्रमांक 23 मदर टेरेसा वार्ड में भाजपा के महापौर प्रत्याशी श्रीमती पूजा विधानी एवं भाजपा के वार्ड प्रत्याशी श्रीमती वंदना चंद्रिका पुरे अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पूरे गाजे वाजे के साथ वार्ड का भ्रमण किया इससे पहले भाजपा के महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी एवं पार्षद प्रत्याशी वंदना चंद्रिकापुरे ने मंझावापारा गली हमारे आस्था के प्रतीक स्वरूप स्थित जैतखंब में नारियल फोड़ कर गुरु घासीदास बाबा के चरणों में पुष्प देकर उनसे आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार शुरू किया। अपनी शहर सरकार और अपने ही पसंदीदा प्रत्याशियों को नगर विकास के लिए पद पर बैठाने का काफी उत्साह देखा गया। वार्ड क्रमांक 23 मदर टेरेसा वार्ड के बुजुर्गों, पुरुष, महिलाएं एवं युवाओं ने भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने का वादा किया है। आज के प्रचार एवं वार्ड भ्रमण में महापौर एवं पार्षद प्रत्याशी के साथ ही भाजपा के नेता महेश चंद्रिका पुरे, मनीष अग्रवाल, शैलेंद्र यादव, मनोज कश्यप, त्रिलोचन सिंह सलूजा, श्रीमती शोभा कश्यप, श्रीमती रीना गोस्वामी, श्रीमती मीनाक्षी बोमार्डे, श्रीमती मीना गोस्वामी, श्रीमती पूजा खत्री, मोनू जायसवाल, छोटेलाल महिलांगे, जितेंद्र अंचल, सिकंदर खान, हाफिज भाई, सुरेश मनहरण, अशोक ठाकुर एवं काफी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

