Recent Posts

भाजपा का मोर आवास मोर अधिकार : विधानसभा का महा घेराव। राज्य के गुप्तचर प्रमुख अजय यादव ने बुलाई पुलिस अधिकारियों की विशेष बैठक। कार्यकर्ताओं को ले जाने वाली बसों पर पथराव करने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी जासूसी नजर : तपन गोस्वामी [editor-in-chief ]

1 min read

बिलासपुर (14 मार्च 2023 ) [तपन गोस्वामी द्वारा ] राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कल आयोजित होने वाले विधानसभा महा घेराव के मद्देनजर आज राज्य के गुप्तचर प्रमुख अजय यादव ने पूरे राज्य के सभी जिलों के एसपी, एडिशनल एसपी, सीएसपी एवं थाना प्रभारियों की विशेष बैठक बुलाकर बीजेपी की प्रस्तावित विधानसभा घेराव के दौरान कानून व्यवस्था के नियंत्रण रखने के संबंध में महत्वपूर्ण हिदायतें दी गई। आई जी इंटेलिजेंस अजय यादव ने जिले के सभी उच्च पुलिस अधिकारियों को अपना सूचना तंत्र सक्रिय एवं मजबूत रखने के लिए कहा। कल अर्थात 15 मार्च को भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्य सरकार द्वारा की गई कथित अनियमितता के संबंध में एक लाख कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा मार्च एवं घेराव का आयोजन किया गया। सिर्फ बिलासपुर से ही कार्यकर्ताओं के लिए जाने वाली करीब 7 बसों के साथ ही अन्य वाहनों की भी व्यवस्था की गई है। आंदोलन की व्यापकता को देखते हुए भारी पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। भाजपा द्वारा जारी किए गए विधानसभा घेराव शेड्यूल के अनुसार कार्यकर्ताओं को पिरदा चौक में रोकने के लिए कहा गया है। जहां पर एक विशाल आमसभा का आयोजन किया गया है। इसके पश्चात ही विधानसभा मार्च एवं घेराव किया जाएगा। सोमवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं महामंत्री केदार कश्यप ने आम सभा स्थल एवं घेराव स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की तगड़ी घेराबंदी रहेगी। किसी भी तरह से कार्यकर्ताओं को विधानसभा तक जाने के लिए रोकना पुलिस की पहली प्राथमिकता रहेगी। विधानसभा के आगे तगड़ी बेरिकेटिंग की गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रदेश के आईजी इंटेलिजेंस अजय यादव ने संज्ञान में लिया है कि कार्यकर्ताओं के बसों में पत्थरबाजी की घटनाएं। क्योंकि आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल एवम पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रायपुर में आयोजित आम सभा में बिलासपुर के आप कार्यकर्ताओं को ले जाने वाली बसों में भारी पथराव किया गया था। जिसमें कई कार्यकर्ता एवं बस ड्राइवर घायल हो गए थे। इसी घटना को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों को पत्थरबाजों एवं अपराधिक तत्वों पर नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया । (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेट वर्क )

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *