Recent Posts

स्वास्थ्य मंत्री, संभागीय कमिश्नर, कलेक्टर एवम आम जनता सिम्स के डीन डॉ के के सहारे के क्रियाकलाप से है परेशान। ठंडी ऋतु में आगमन ग्रीष्म ऋतु में जाना निश्चित : तपन गोस्वामी [editor-in-chief ]`

1 min read

बिलासपुर (21 अप्रैल 2023) [तपन गोस्वामी द्वारा ] स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, संभागीय कमिश्नर संजय अलंग, कलेक्टर सौरभ कुमार के पास सिम्स के डीन डॉ कमल किशोर सहारे के खिलाफ शिकायत, इनके द्वारा की जा रही अनैतिक एवं भ्रष्टाचार की प्रमाणित शिकायतों की फाइलों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री के सामने झूठ, कमिश्नर के सामने झूठ, कलेक्टर के सामने झूठ डीन डॉ के के सहारे अपने सर में झूठ की टोकरा लिए सुबह से शाम तक सिम्स में घूमते रहते हैं। सिम्स आम जनता का आन बान और शान का प्रतीक है। गरीब एवं आम आदमी यह अच्छी तरह जानता है कि सिम्स हो, जिला चिकित्सालय हो या कोई भी शासकीय चिकित्सालय उन्हें यहां अनुभवी एवं व्यवहार कुशल स्पेशलिस्ट डॉक्टर एवं ट्रेंड स्टाफ के बदौलत ही कठिन से कठिन रोगों का इलाज संभव है। उन्हें प्राइवेट डॉक्टरों से लूटने से यह शासकीय चिकित्सक ही बचाते है। परंतु संभाग के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज सिम्स की स्थिति कुछ अलग है। यहां वर्तमान पदस्थ डीन डॉ कमल किशोर सहारे के वे डॉक्टर खास दुश्मन है सिम्स के जीन डॉक्टरों ने आम जनता एवं गरीब मरीजों की अच्छी तरह सेवा की और उन्हें सिम्स में उपलब्ध साधनों द्वारा बेहतर सेवा उपलब्ध करवाई ये सेवाभावी चिकित्सक सिम्स के डीन डॉ के के सहारे के खास दुश्मन है। डॉ सहारे के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों के संबंध में कलेक्टर सौरभ कुमार पूछताछ करते हैं तो उनका जवाब नहीं मालूम, मैं पता लगा लूंगा ही रहता है। परंतु डीन साहब कलेक्टर साहब के चेंबर से निकलते निकलते सिम्स के सेवाभावी चिकित्सकों की बुराई करना नहीं भूलते। डीन साहब ठंडी में आएं थे और लगता है कि गर्मी के समय ही ये विदा लेंगे। ( ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *