Recent Posts

आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहां की छ ग में शराब घोटाला 2 हजार करोड़ नही बल्कि 9 हजार करोड़ रुपए का है। आप पार्टी द्वारा पकड़े गए ट्रक क्रमांक : CG 25 G 9155 में 800 पेटी बिना कागजात के शराब छोड़ कर भागे चालक। आप पार्टी ने शराब घोटाले का टेक्निकल एविडेंस जीपीएस लोकेशन रिकॉर्ड की जांच करने को कहा : तपन गोस्वामी [editor-in-chief ]

1 min read

बिलासपुर (15 मई 2023 ) [तपन गोस्वामी द्वारा ] आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर यह सनसनी फैला दी कि वास्तव में छत्तीसगढ़ सरकार का शराब घोटाला कांड 2 सौ करोड़ का नहीं है बल्कि 9 हजार करोड़ से ऊपर का है। श्री हुपेंडी ने इस घोटाले के संबंध में अति महत्वपूर्ण दस्तावेजी साक्ष्य भी पेश किए हैं। पार्टी कार्यालय जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश सचिव प्रियंका शुक्ला और सह सचिव अभिषेक जैन के ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि विगत 3 वर्षों से छत्तीसगढ़ में हो रही शराब की अवैध बिक्री से करोड़ों एवं अरबों रुपए की काली कमाई की जा रही है। इसका की कोई अधिकृत लेखा-जोखा नहीं है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर यह आरोप लगाया कि श्री बघेल अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भोली भाली जनता को नशे का लत डाल अपने चहेतों एवं आकाओं के घर भरने का काम कर रहे हैं। इस शराब घोटाले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहां की पार्टी के सह सचिव अभिषेक जैन द्वारा विगत 3 वर्षों से मुख्यमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक शासन में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों एवं प्रदेश की ब्यूरोक्रेट्स को अरबों रुपए के शराब घोटाले की रियल स्टोरी पूरे सबूतों के साथ शिकायत पत्र में प्रेषित किया। लेकिन छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार काली कमाई करने में इतने व्यस्त हैं की सभी शिकायतों का दरकिनार करते हुए दोषियों को बचाने का फुल अरेंजमेंट कर लिया है। कोमल हुपेंडी ने पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले दिनों पकड़े गए एक अवैध शराब परिवहन करते ट्रक क्रमांक सीजी 25, जी 9155 के विषय में जानकारी दी जिसमें शराब कांड का घपला उजागर होने के डर से ड्राइवर एवं अन्य व्यक्ति ट्रक छोड़कर भाग गए जिसमें 800 पेटी अवैध शराब थी। मामला खुलने के डर से आबकारी विभाग के एसआई मधुकर वह इंस्पेक्टर शुक्ला जल्दी बाजी में कागजात बनाने लग गए। आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी डिस्टिलरी में भारी मात्रा में अवैध शराब निर्माण की बात कही। आम आदमी पार्टी शराब घोटाले के उजागर करने आगे भी कई आंदोलन करने की चेतावनी दी। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

About The Author

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *