Recent Posts

सुकमा जिले के एर्राबोर में घटित ह्रदय विदारक घटना के विरोध में बीजेपी महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन के साथ ही किए शंखनाद जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा जयश्री चौकसे ने कहा की यह कांग्रेस की आखिरी कील है : तपन गोस्वामी [editor-in-chief ]

1 min read

बिलासपुर (28जुलाई 2023) [तपन गोस्वामी द्वारा ] सुकमा जिले के एर्राबोर में 6 वर्ष की बालिका के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी इस हृदय विदारक घटना का पुरजोर विरोध करते हुए सड़क पर उतर आए। उक्त घटना के विरोध में आज बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। पुराना बस स्टैंड स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के पुतला दहन का निर्णय लिया गया। इसी कड़ी में बीजेपी महिला मोर्चा के सदस्यों ने बीजेपी कार्यालय में एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल में कार्यक्रम स्थल पहुंचे। और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जयश्री चोकसे ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक आंकलन में प्रदेश में अभी तक 14017 लड़कियां लापता है। इसके साथ ही प्रदेश में 4 6116 महिलाएं भी लापता है। श्रीमती चौकसे ने ये भी जानकारी दी की राज्य में 5000 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। हत्या की घटनाओं में भी काफी इजाफा हुआ। राज्य में अपहरण की घटनाओं में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है। एक आंकड़े के अनुसार 11000 से भी अधिक मामले केएफआईआर विभिन्न थानों में दर्ज है। छेड़छाड़ के मामले भी बढ़े हैं। श्रीमती चौकसे ने प्रदेश सरकार से कहा कि उन्हें महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए श्रीमती चौकसे ने यह कांग्रेस की अंतिम कील करार दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा विधानी, भाजपा जिला मंत्री सुधा गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी, गायत्री साहू, स्मृति जैन, मीना विश्वकर्मा, संध्या चौधरी, मनीषनंदी, पूनम शुक्ला, रजनी यादव, मंजू साहू, सरोज साहू, रीना गोस्वामी, किरण सिंह, मंजू दुबे, अर्चना मल्लेवार, सुनीता राज, दीपिका दुबे, शियोना नायक, ममता सोनी, नीतू आनंद, बीना साहू, पूजा सिंह, ऋतु शुक्ला, वंदना मेस्राम, इंदिरा यादव, अनू प्रजापति, सरस्वती विश्वकर्मा, मंजू यादव, सुषमा यादव, वैभव गुप्ता, मुकेश राव, महर्षि बाजपेई, इंशु गुप्ता, अरुण लास्कर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। (ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क )

About The Author

More Stories

1 min read

बिलासपुर (14 मार्च 2825) [तपन गोस्वामी द्वारा] शहर सरकार की बहु प्रतीक्षित 14 सदस्य की पावरफुल कैबिनेट मंत्रियों की नियुक्ति होली के पहले कर दी गई है। हमारे लिए या कहें शहर की जनता के लिए मेयर और काउंसिल अर्थात ( एम आई सी ) के सदस्यों की नियुक्ति विधानसभा के कैबिनेट मंत्रियों से कम नहींहै। क्योंकि नगर निगम में मेयर इन काउंसिल के सदस्यों की नियुक्ति विधानसभा के आधार पर की जाती है। यहां पर पूजा विधानी की टीम में बिलासपुर विधानसभा के 8 सदस्य, बेलतरा विधानसभा से 3 सदस्य, बिल्हा विधानसभा से दो एवं तखतपुर से एक सदस्य को शामिल किया है। इसमें सबसे अधिक बिलासपुर विधानसभा से है। इनमें सिर्फ सुनीता जगत ही एक ऐसी पार्षद है जो की पहली बार चुनकर आई है। बाकी सदस्यों में श्याम साहू पांच बार के पार्षद है जिन्हें स्वास्थ्य विभाग का प्रभार मिला है। विजय ताम्रकार तीन बार के पार्षद हैं जिन्हें विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग मिला है। बंधु मौर्य तीन बार के पार्षद हैं जिन्हें लोक कर्म ( पी डब्लू डी) विभाग मिला है। प्रकाश यादव तीन बार के पार्षद हैं जिन्हें सामान्य प्रशासन एवं विधि विधाई विभाग सोपा गया। इसी तरह मोती गंगवानी तीन बार के पार्षद है जिन्हें वित्त लेखा एवं अंकेक्षण विभाग का दायित्व दिया गया है। दिनेश देवांगन दो बार के पार्षद हैं जिन्हें समाज कल्याण विभाग की अहम जिम्मेदारी दीगई है। इसी तरह संजय यादव तीन बार के पार्षद है जिन्हें मेयर इन काउंसिल में संस्कृति, पर्यटन एवं मनोरंजन विभाग का दायित्व दिया गया है। सुनीता जगत पहली बार की पार्षद है जिन्हें अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई है। महापौर पूजा विधानी काफी समय से सक्रिय राजनीति में है। उनके पति अशोक विधानी नगर निगम सभापति और कांग्रेस शासन काल में नेता प्रतिपक्ष थे। और श्रीमती विधानी निगम के राजनीति को बहुत ही नजदीक से देखी है। इस कारण उन्हें निगम प्रशासन को हैंडल करने में बहुत अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जब अमर अग्रवाल कैबिनेट मंत्री थे तब बिलासपुर शहर के लिए स्वर्णिमयुग था। अरबों रुपए के बजट का पाई पाई हिसाब होता था। शहर का विकास भी हुआ परंतु इसके बाद जब कांग्रेस की सरकार आई तो पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल को पूरे 5 साल हर दूसरे माह धरना आंदोलन में बैठना पड़ा था। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता का भी काफी सहयोग मिला था। क्योंकि आम जनता उस समय निगम प्रशासन से काफी त्रस्त थे। अब प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। केंद्र में पहले से ही बीजेपी की सरकार है। और अब नगर निगम में भी बीजेपी काबिज है इस तरह हम कह सकते हैं कि प्रदेश में अब ट्रिपल इंजन की सरकार है। बिलासपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लिए लाडला एवं प्यार शहर है। प्रतिदिन वे बिलासपुर के लिए कोई ना कोई घोषणा कर ही रहे हैं। इस कारण शहर को सुंदर, व्यवस्थित करने पीने के पानी की समस्या दूर करने, गरीबों को आवास, रेडी पट्टी वालों को उनके कारोबार के लिए उचित जगह, और रोजगार के बजट में किसी भी तरह की कमी नहीं आने देंगे। परंतु सबसे पहले पूजा विधानी को निगम में काफी समय से बैठकर दीमक की तरह चट कर रहे अधिकारियों की खबर लेनी पड़ेगी। शहर में कई अरब रुपए के अवैध निर्माण बनकर निगम को ठेंगा दिख रहा है। उन पर कार्रवाई कर राजस्व वसूलने के साथ ही कई करोड़ रुपए के बकाया टैक्स वसूलने की जरूरतहै। यदि इसमें मेयर इन काउंसिल के मेंबर और पार्षद भाई भतीजे बाद और दोस्ताना ताल्लुकात बनाएंगे तो निगम की स्थिति और भी बदहाल हो जाएगी। परंतु इस मामले पर राज्य शासन काफी सख्त है। निगम में घूसखोरी, भ्रष्टाचार, टेंडर घोटाले पर भी रहेगी शासन की जासूसी नजर ।(ब्यूरो रिपोर्ट जासूसी नजर न्यूज़ नेटवर्क)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *